रायपुर
ढेबर ने बागरोडिया को किया महापौर प्रतिनिधि नियुक्त
21-May-2022 2:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 मई। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मूलभूत जनसुविधा, पानी, सफाई, विद्युत व्यवस्था, विकास कार्य आदि के लिए स्वामी आत्मानंद वार्ड क्र. 39, समता कॉलोनी के रहवासी महेंद्र कुमार बागरोदिया को नियमानुसार कार्यों में सहयोग हेतु महापौर ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
उन्हें निगम क्षेत्र में जनहित में पानी, सडक़, बिजली सफाई आदि की व्यवस्था की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा इलाके में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सहित निगम द्वारा नए कार्य कराने के लिए जनता से राय लेकर महापौर को जानकारी देंगे, साथ ही वे क्षेत्र के नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं महिलाओं तथा उनके समितियों को महापौर से संबंधित कार्यो को वे नगर निगम से सामंजस्य स्थापित कर लोगों को आवश्यकतानुसार सुविधा एवं सहयोग उपलब्ध कराएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे