रायपुर

आम आदमी पार्टी कल करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव
20-May-2022 9:17 PM
आम आदमी पार्टी  कल करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव

रायपुर, 20 मई। आम आदमी पार्टी कल सीएम हाउस का घेराव करेगा। प्रदेश प्रभारी संजीव झा , प्रदेश संयोजक कोमल हुपेंडी ने पत्रकारवार्ता में कहा कि हसदेव अरण्य   में जंगल काटने और कोयला खनन पर जनता के लगातार विरोध के बावजूद  सरकार का गैरजिम्मेदार रुख के चलते आम आदमी पार्टी ने 21 मई को मुख्यमंत्री निवास घेरने का कार्यक्रम  है।

राज्य सरकार सब कुछ जानते हुए भी खनन की अनुमति दे रही है वो बेहद चिंताजनक है। कोंग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पूर्व  हसदेव क्षेत्र का दौरा कर सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हम खनन नही होने देंगे, बाउजूद इसके राज्य की कॉंग्रेस सरकार ने इस पर खनन और पेड़ काटने  की अनुमति दी है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।अंत में कोमल हुपेंडी ने कहा अब चाहे जान चली जाए लेकिन हम हसदेव अरण्य बचा के रहेंगे।


अन्य पोस्ट