रायपुर
महिला पर्यवेक्षक ग्रेड पे व वेतन विसंगति दूर करने करेंगी आंदोलन, नई कार्यकारिणी का फैसला
20-May-2022 9:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मई। महिला बाल विकास विभाग के अधीन कार्यरत् महिला पर्यवेक्षकों की कार्यकारिणी के नए चुनाव हुए। इसके लिए हुई आमसभा के मुख्य अतिथि कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तथा प्रवक्ता विजय कुमार झा उपस्थित थे। निर्वत्तमान् अध्यक्ष श्रीमती रंजना ठाकुर के मार्गदर्शन में चुनाव हुए। इसमें सर्वसम्मति से ऋ तु परिहार पर्यवेक्षक, सेक्टर भानसोज, याचना शुक्ला, कोषाध्यक्ष, सेक्टर देवेन्द्र नगर परियोजना शहरी दो रायपुर, जयश्री साहू पर्यवेक्षक सेक्टर, मरौद, प्रोजेक्ट कुरूद जिला धमतरी सचिव निर्वाचित घोषित किए गए। महिला पर्यवेक्षकों ने अपने ग्रेड पे में सुधार एवं वेतन विसंगति के लिए चरणबद्ध आंदोलन करने का फैसला किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे