रायपुर
संपत्ति विवाद: दो भाईयों के बीच जमकर मारपीट, अपराध दर्ज
20-May-2022 9:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मई। गुढय़ारी इलाके में भाईयों के बीच संपत्ति विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई । जनता कालोनी गुढय़ारी निवासी टोमन शर्मा ने अपने ही भाई पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक टोमन ने शिकायत दर्ज कराई की उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपी भाई चेतन कुमार ने गुरूवार की रात को घर में आकर पुरानी संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग को लेकर गाली गलोज और घर में रखे सामान की तोड़ फोड़ की । जिसपर मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों भाईयों के बीच हाथापाई होने लगी। गुस्से मे आकर चेतन ने अपने भाई पर वही घर में रखे लोहे के डम्बल से मारकर सिर पर चोट पहुचाया । जिसकी शिकायत टोमन ने गुढय़ारी थाना की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294 , 506,323 और 427 के तहत गिरफ्तार कर लिया है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे