रायपुर
तलवार लहराते आरोपी शिव उर्फ शंकर यादव गिरफ्तार
20-May-2022 9:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मई। थाना गुढिय़ारी पुलिस की टीम द्वारा थाना गुढिय़ारी क्षेत्रांतर्गत रेलवे पार्किंग स्टैण्ड पास स्थित लोको कालोनी में हाथ में तलवार लेकर लहराते हुए आम लोगों को आतंकित करते आरोपी शिव यादव उर्फ शंकर यादव पिता बुधराम यादव उम्र 24 साल निवासी कलिंग नगर अंजली दवाखाना के पास थाना गुढिय़ारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग तलवार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढिय़ारी में अपराध क्रमांक 225/2022 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे