रायपुर

शादी का वादा कर सात माह से शारीरिक संबंध बनाता रहा, अब जेल में
20-May-2022 9:04 PM
  शादी का वादा कर सात माह से शारीरिक संबंध बनाता रहा, अब जेल में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 मई। सात माह से शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने वाले को  तेलीबांधा पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

प्रार्थिया द्वारा एक लिखित शिकायत पेश किया कि आज से तीन साल पहले प्रार्थीया व आरोपी एक ही जगह में काम करते थे तथा धीरे धीरे दोनो की जान पहचान हुई और करीब 7 माह आरोपी द्वारा प्रार्थीया के घर में खाना लेने के लिये आया था। घर मे कोई नही होने से प्रार्थिया के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया था, जिसकी रिपोर्ट प्रार्थिया लिखाने जाने लगी तो शादी करूंगा, रिपोर्ट मत लिखाओ कहकर पिछले 7 माह से शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा औरजब  प्रार्थिया द्वारा शादी करने कहा गया तो शादी करने से इंकार कर दिया। प्रार्थिया के आवेदन पर से धारा 376(2)(एन) भा.दं.सं. पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण के आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किये जाने से एवं पर्याप्त साक्ष्य भी मिले। इस पर  आरोपी शेष नारायण नायक उर्फ राहुल उम्र 26 वर्ष निवासी प्रगति नगर थाना पंडरी  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।


अन्य पोस्ट