रायपुर
ढाई घंटे हैक रहा उइके का ट्विटर हैंडल, पासवर्ड बदल कर बहाल
19-May-2022 5:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मई। राज्यपाल अनुसुइया उइके का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है। एलन मस्क ने क्रिप्टोकरेंसी पर ट्विट किया है। राज्यपाल ने इसे 17 बार टैग कर इसे बड़ा दिन बताया है। ट्विटर हैंडल सुबह 8.30 से 10 बजे तक ढाई घंटे तक हैंकर्स के कब्जे में रहा।
राजभवन के प्रेस अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए हैक हो गया था, उस अकाउंट का पासवर्ड बदल कर बहाल कर लिया गया है। राजभवन के अधिकारी इस मामले की साइबर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा रहे हैं।
पिछले माह राज्य के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का भी आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया था। इसे पाकिस्तान के हैकर की करतुत थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे