रायपुर
नांदगांव में बारिश, रायपुर में बदली, कल भी होगी बारिश
18-May-2022 7:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई। दिनभर की तपिश के बाद राजनांदगांव में शाम को बारिश होने लगी है। इधर राजधानी में भी बदली छाने के साथ ही हवा में भी कुछ तेजी आई है। उधर एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका मध्य-मध्य प्रदेश से अंदरूनी तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पूरब-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पश्चिम असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश कल दिनांक 19 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक अंधड़ भी चलने की संभावना है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे