रायपुर

पटरी पार करते ट्रेन की चपेट में आया, मौत
17-May-2022 9:05 PM
पटरी पार करते ट्रेन की चपेट में आया, मौत

रायपुर, 17 मई। मोवा वाल्टेयर लाइन में मंगलवार की सुबह एक दिव्यांग ट्रेन की चपेट में आ गया। सडक़ पार करते वक्त लिंक एक्सप्रेस से टकरा जाने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया। मोवा पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त शिव कुमार यादव के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। वाल्टेयर लाइन से गुजरते वक्त लिंक एक्सप्रेस में शिव कुमार टकरा गया। टक्कर लगते ही इतने जोर से झटका लगा कि शरीर का आधा हिस्सा पटरी के नीचे आ गया। इस बीच शरीर के दो टुकड़े हो गया। प्रारंभिक जांच में मालूम हुआ है शिव पंचवटी नगर का रहने वाला था। वह सामान खरीदने लोधीपारा की ओर गया था। संभवतया सामान लेकर जब वह वापस लौट रहा था तभी ट्रेन से टकरा गया। शिव शरीरीक रूप से कमजोर भी था। घर वालों ने उसके दिव्यांग होने की जानकारी पुलिस को दी है।


अन्य पोस्ट