रायपुर

निगम के उड़नदस्ते ने पान मसाला का फ्लैक्स फाड़ा
17-May-2022 8:38 PM
निगम के उड़नदस्ते ने पान मसाला का फ्लैक्स फाड़ा

एडवरटाईजिंग फर्म को राशि अदा करने नोटिस भी                                                         

रायपुर, 17 मई। निगम के नगर निवेश उड़नदस्ता ने बकायादार एडवरटाईजिंग फर्मों से बकाया राशि  वसूलना प्रारम्भ कर दिया है।उड़नदस्ते की टीम द्वारा तेलीबांधा में  लगाये गये 30 गुणा 30 आकार के बड़े फ्लेक्स को फाड़ने एवं बकायादार फर्म मेसर्स देशकर एडवरटाईजिंग को बकाया राशि निगम के कोष में जमा करवाने के निर्देश दिया गया।


अन्य पोस्ट