रायपुर
चाकू से जख्मी करने वाले पकड़ाए
16-May-2022 6:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 मई। गुढिय़ारी में कुछ रोज पहले चाकू से हमला कर फरार होने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। सोमवार को आरोपी धमेंद्र साहू और वेद प्रकाश साहू के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने बताया आरोपियों ने रविवार की रात करीब आठ बजे रूपनारायण वर्मा को जख्मी किया। इसके पहले आरोपी क्षेत्र में गाली गलौज करते हुए हंगामा कर रहे थे। विरोध जताने पर दूसरों को भी देख लेने की धमकी दी। प्रार्थी रूप नारायण के परिचितों पर भी हमला किया। रूप के अलावा शुभम वर्मा पर भी हमला कर आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। अगले दिन घटना के बारे में पता चलने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे