रायपुर

शिक्षाविद सुरेश शुक्ला का सम्मान
15-May-2022 5:42 PM
शिक्षाविद सुरेश शुक्ला का सम्मान

रायपुर, 15 मई ।  फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज व अशासकीय प्राचार्य मंच के संयुक्त तत्वाधान में महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के सभागार में शिक्षाविद सुरेश शुक्ला का अभिनंदन पत्र व शाल भेंटकर सम्मानित  किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज के अध्यक्ष अजय तिवारी, प्रोफेसर एल.एस. निगम कुलपति शंकराचार्य विश्वविद्यालय दुर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पटेल, उपाध्यक्ष आर.के. तिवारी, श्रीमती कुसम त्रिपाठी, सचिव शरद दुबे, कोषाध्यक्ष वी.के. मिश्रा, महासचिव ए.के. शर्मा, महंत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी, अशासकीय प्राचार्य मंच के अध्यक्ष अशोक दुबे, वामनराव लाखे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भारती यादव, श्रीमती मंजू साहू, श्रीमती चोपड़ा सहित गणमान्य नागरिक  विशेष रूप से कार्यक्रम सम्मिलित हुए।

उल्लेखनीय है कि सुरेश शुक्ला को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए डॉक्टर इन्द्रजीत घोष, एमएसएमई, सीसीएलएल, भारत शासन जन. डॉक्टर विक्रम सिंह देव तथा थियोफनी विश्वविद्यालय नई दिल्ली के दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। उनके इस सम्मान प्राप्त करने के अवसर पर यह आयोजन रखा गया था।

इसके अलावा कार्यक्रम में अशोक पटेल, प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी सहित विदवत्जनों ने विचार रखे तत्पश्चात वी.के.मिश्रा ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। अंत समान प्राप्त श्री शुक्ला ने समस्त मंच को अपने  अनुभव साझा किए।

और कहा कि काफी समय पहले कुलपति प्रोफेसर एल.एस. निगम ने एक बात कही थी, जो मैं आज तक चरितार्थ करते रहा हूं। उन्होंने ने कहा था कि पूर्णिमा का चांद कभी मत बनना, एकल चांद बनकर चलना।


अन्य पोस्ट