रायपुर
किराना दुकान साफ करने वालों का नहीं मिल सका सुराग
15-May-2022 5:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बीरगांव उरला में चोरी का मामला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मई। बीरगांव के न्यू राजेंद्र नगर में मां बम्लेश्वरी किराना दुकान में सेंध लगाने वाले चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। अज्ञात चोर यहां से दस हजार रुपये से ज्यादा का सामान ले भागे। रविवार को भी चोरों की तलाश करने पर पुलिस को सफलता नहीं मिली। आरोपियों ने 12 मई की रात नौ बजे के बाद धावा बोला था। बंद दुकान में शटर का ताला तोडक़र अंदर घुसे और वहां से किराना सामान खाने का तेल 24 लीटर, सरसो तेल 11 लीटर, नहाने का साबून, कपड़ा धोने का साबून, बर्तन धोने का साबून, घ?ी निरमा, कोल्ड ड्रिंक्स कीमती करीबन 9000 रूपये एवं गल्ले मे रखे नगदी रकम 1250 रूपये ले भागे। इलाके में शातिर दुकानों में पर निशाना साध रहे हैं। इसके पहले भी होटल, गैरेज में चोरी के मामले सामने आ चुके हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे