रायपुर
लाखों में बनी सडक़ फिर खोदी...
15-May-2022 5:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 मई। धरना प्रदर्शन के लिए अनुमति के आदेश विरोध में भाजपा के कार्यकर्ता सोमवार को राजधानी में जेल भरो प्रदर्शन करेंगे। ये कार्यकर्ता तेलीबांधा, आजाद चौक, फाफाडीह, कालीबाड़ी से निकलकर केन्द्रीय जेल जाएंगे। इसमें करीब 5 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इन्हें रोकने जिला पुलिस प्रशासन द्वारा तगड़ी व्यवस्था की जा रही है। नगर घड़ी से आकाशवाणी तक सडक़ पर जगह-जगह बेरिकेटिंग की तैयारी है। इसके लिए सडक़ को खोद दिया गया है। शहर के इस वीआईपी इलाके की सडक़ को कुछ महीने पहले ही लाखों खर्च कर बनाया गया है। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे