रायपुर
दुकान का ताला तोड़ किराना और नकदी ले उड़े चोर
14-May-2022 8:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 मई। उरला थाना इलाके में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोडक़र नकदी और किराना सामान ले उड़े। न्यू राजेन्द्र उरला के वार्ड 29 निवासी कुंदन कुमार मेमन ने उरला थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को वह दुकान में रोज की तरह ताला लगाकर घर चला गया था। उसी दरम्यानी रात में चोर दुकान का ताला तोडक़र अंदर घुस कर गल्ले में रखे नकदी 12सौ रूपए और 11हजार पांच सौ कीमल का किराना सामान चोरी कर ले गया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे