रायपुर
सूबेदार, एसआई एवं पीसी भर्ती के लिए प्रवेश पत्र उपलब्ध
14-May-2022 8:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 मई। छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमाण्डर की भर्ती-2021 के अंतर्गत दस्तावेज परीक्षण एवं शारीरिक माप परीक्षण की कार्यवाही छत्तीसगढ़ के सभी रेंज मुख्यालयों- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर एवं सरगुजा में होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों के अभ्यर्थियों का परीक्षण निर्धारित तिथिवार किया जायेगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षण में शामिल होने के लिए प्रवेश-पत्र 14 मई से छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट ष्द्दश्चशद्यद्बष्द्ग.द्दश1.द्बठ्ठ एवं 2द्गड्ढ.ष्द्दह्यह्लड्डह्लद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ/ष्टत्रक्कह्ररुढ्ढष्टश्व/ से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षण तिथि एवं परीक्षण स्थल की जानकारी प्रवेश-पत्र में अंकित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट में दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे