रायपुर

मोबाइल और नगदी लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
14-May-2022 8:34 PM
मोबाइल और नगदी लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 मई। राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रदीप कुमार मौर्य पिता पवन कुमार मौर्य उम्र 23 साल निवासी  जागृति नगर उरकुरा से लूटपाट की थी। प्रदीप कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक वह गुरुवार को  करीबन 8 बजे वह काम करके वापस घर जा रहा था तभी कंपनी से करीबन 200 मीटर की दूरी पर स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एमके 1613 में सवार सवार तीन लडक़े जो अपना नाम क्रमश: लालू; वीरेंद्र तथा सोनू बता रहे थे ने अपने पास रखें चाकू से मारपीट कर डरा धमकाकर शर्ट में रखे ?500 और एक  अन्य व्यक्ति दिनेश कुमार ध्रुव के साथ चाकू दिखाकर डरा धमका कर जेब मे रखे मोबाइल को लूट कर भाग गए ।इस  शिकायत पर कार्रवाई करते हुए  घटना स्थल पर  आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई । प्रार्थी के बताए अनुसार मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर  वाहन स्वामी की जानकारी हासिल  कर संदेही आरोपियो को हिरासत में लिया गया कड़ाई से पूछताछ करने पर  अपराध करना स्वीकार किये एवं लुटे हुए मोबाइल एवं नकदी रकम को आपस में बांट लेना स्वीकार किया। प्रार्थी से कार्यपालक दंडाधिकारी धरसीवा के समक्ष पहचान कर हिरासत में लिए आरोपियों ने  घटना को अंजाम देना  बताया ।


अन्य पोस्ट