रायपुर
धान खरीदी पर केंद्र का व्यवहार पक्षपातपूर्ण-सिंहदेव
14-May-2022 7:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 मई। उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने धान खरीदी पर केंद्र सरकार के छत्तीसगढ़ के साथ पक्षपातपूर्ण रवैय्ये की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
सिंहदेव ने बताया कि कृषक, और कृषि से जुड़े विषय पर छत्तीसगढ़ सरकार के रूख से अवगत कराया। साथ ही किसानों के हितों में चल रही योजनाओं की विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने जन घोषणा पत्र के अनुरूप राजीव गांधी किसान न्याय योजना से न्यूनतम मूल्य और राजीव गांधी भूमिहीन किसान योजना की विस्तार से जानकारी दी। सीएम भूपेश बघेल ने भी भाषण दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे