रायपुर

फ्लैट में सिलेंडर ब्लास्ट, हडक़ंप
13-May-2022 7:27 PM
फ्लैट में सिलेंडर ब्लास्ट, हडक़ंप

रायपुर, 13 मई। कबीर नगर इलाके में एक रिहायशी फ्लैट में सिलेंडर फटने से हडक़ंच मचा रहा। सुबह जब परिवार सोया हुआ था तभी बाल्कनी में अलग से रखा हुआ सिलेंडर अचानक से फट गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग दहशत में आ गए। दीवार और दूसरे सामानों को नुकसान होने के बाद परिवार जान बचाने वहां से भाग खड़े हुआ। आस पड़ोस की मदद लेकर किसी तरह से आग बुझाई। पुलिस के बताए अनुसार, मामला इंपोरियल हाइट्स का है। फ्लैट नंबर 304 के बाहर की बाल्कनी में रखा हुआ सिलेंडर अचानक से फट गया। बताया गया यहां सुबह सिलेंडर फटने के बाद अंदर कमरे में सोए लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। अगर सिलेंडर किचन में रखा होता तो हादसा और भी भयंकर हो सकता था।


अन्य पोस्ट