रायपुर

मामूली बात पर झगड़ा, एक गूट ने कैंची से किया जख्मी
13-May-2022 7:24 PM
मामूली बात पर झगड़ा, एक गूट ने कैंची से किया जख्मी

आजाद चौक थाना पुलिस ने दर्ज किया केस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मई। हांडीपारा में बीती रात दो गूट में झगड़ा हो गया। दो लोगों ने एक युवक पर कैंची से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि गोविंद निषाद, मोनू निषाद और उसके साथी वासु निषाद ने विवाद करने के बाद तुलसी सोनकर को घायल कर दिया। तुलसी अपने परिचितों के साथ बात करते खड़ा था तभी आरोपियों ने पुरानी किसी बात को लेकर विवाद किया। पुलिस का कहना है कि रात करीब आठ बजे आरोपियों ने दादा बनता है कहकर प्रार्थी से गाली गलौज किए इसके बाद कैंची निकालकर हमला बोला। पेट में गंभीर चोंटे पहुंचाई। जख्मी हालत में तुलसी को अस्पताल रिफर किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी। फिलहाल आरोपी पकड़ के बाहर हैं।


अन्य पोस्ट