रायपुर
मदरसा बोर्ड का विडियो वायरल, पत्रकार को अपशब्द कहकर खदेड़ा
13-May-2022 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 मई। पत्रकार को अपशब्द कहकर एक बार फिर खदेड़ा गया। यही नहीं गाली गलौज करते हुए पत्रकार को लात मारा। मदरसा बोर्ड के कार्यालय से जुड़ा एक विडियो शुक्रवार को वायरल हुआ है। जिसमें बोर्ड के पदाधिकारी मीडियाकर्मी से बदसलूकी करते हुए उसे बाहर खदेड़ते नजर आए। विडियो में दिख रहा है कि कैसे पदाधिकारियों ने अपशब्द कहे और फिर लात मारकर पत्रकार को दरवाजे के बाहर कर दिया।
दस्तावेज लेकर बोर्ड कार्यालय आने के बाद पत्रकार के साथ बदसलूकी की गई। इस घटना को लेकर मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने कड़ी निंदा की है। शुक्रवार की शाम पत्रकार संगठन से जुड़े लोगों ने बैठक आयोजित करने की बात कही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे