रायपुर

सप्रे वार्ड में पानी, सफाई और सडक़ की समस्या देखी उपाध्याय ने
11-May-2022 7:16 PM
सप्रे वार्ड में पानी, सफाई और सडक़ की समस्या देखी उपाध्याय ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मई। विधायक विकास  उपाध्याय माधवराव सप्रे वार्ड में जनसंपर्क कर सुविधाओं  समस्या को  सुन कर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित निदान के निर्देश दिए। लोगों ने रोड, नाली, सफाई, पेयजल व्यवस्था जैसी समस्याएं बताई। विकास ने वार्ड के श्रीराम चौक, देवनागरी, विकास विहार में विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया जिसमें प्रमुख नाली,सडक़ व अन्य विकास कार्य किया जाना है। यात्रा के दौरान माता,बहने भी निर्भीक होकर अपने विचार व्यक्त कर रही है व समस्या से अवगत करा रही है।भूमिपूजन में आमजन बढ़ चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान विधायक को लोगों का अच्छा स्नेह सहयोग मिल रहा है निरंतर सैकड़ों की संख्या में लोग रोजाना जनसंपर्क यात्रा के दौरान विधायक से मिल रहे हैं और अपनी बातें सामने रख रहे हैं इस दौरान उनके समस्याओं का भी निदान हो रहा है।


अन्य पोस्ट