रायपुर
किसी ने ट्राइसिकल मांगा, तो किसी ने जमीन का मुआवजा, कलेक्टर का जनदर्शन
11-May-2022 7:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 मई। अपर कलेक्टर बीसी साहू ने जनदर्शन में लोगों की समस्याएं और शिकायतों को सुना। कलेक्टर के निर्देश पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को हितग्राहियों के आवेदन पर नियमानुसार लाभांवित करने कहा। जनदर्शन में आज ग्राम नकटी के पंकज वर्मा ने बैटरी चालित ट्रायसाइकल दिलाने, गेशु वैभव सिंह ने संशोधन पंजी,अधिकार अभिलेख एवं नामांतरण पंजी की प्रति, शांता कोसरिया ने अवैध कार्यवाही पर रोक एवं मुआवजा का आवेदन दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे