रायपुर
सेंट्रल बैंक में 24, 30 और 31 को हड़ताल
11-May-2022 7:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 मई। सेंट्रल बैंक के अधिकारी कर्मचारी इस माह तीन अलग दिनों में हड़ताल पर रहेंगे। वे देश में बंद किए जा रहे ६०० शाखाओं के साथ तबादला नीति का विरोध कर रहे हैं। एआईबीईए से संबंद्ध अभा सेंट्रल बैंक कर्मचारी फेडरेशन ने २४, ३० और ३१ मई को हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। फेडरेशन की मांग है कि बैंक के निजीकरण पर रोक, ६०० शाखाओं को बंद करने का फैसला वापस लिया जाए, ४५ सौ अधिकारी कर्मियों के तबादले और आउट सोर्सिंग पर रोक शामिल है। फेडरेशन के नेताओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भी ४ शाखाएं बंद करने चिन्हित कर ली गई है। इनमें भखारा, उपरवारा, मार्केल, बलौदा बाजार शाखा शामिल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे