रायपुर
शौचालय में आग लगाकर महिला ने की खुदकुशी
11-May-2022 4:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अभनपुर, 11 मई। अभनपुर में एक महिला ने शौचालय में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार ममता रात्रे ने तडक़े शौचालय में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि घर के लोगों ने ममता रात्रे को कमरे में नहीं पाया, तो ढूंढना शुरू किया। जिसके बाद सभी शौचालय की तरफ गए तो धुआं निकल निकलते देख सभी घबरा गए और सब्बल से दरवाजा तोडऩे के बाद पता चला कि ममता रात्रे पूरी तरह जल चुकी थी और शौचालय के फर्श पर चित्त पड़ी थी। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवा दिया है और कार्रवाई में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे