रायपुर

जेल से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने दबोचा
10-May-2022 8:11 PM
 जेल से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने दबोचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मई। उपचार के बहाने केंद्रीय जेल से फरार हुए बंदी को रायपुर पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी को भिलाई रेलवे पुलिस ने अपने मामले में जेल दाखिल कराया था। मौदहापारा पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी पी मोहन राव जागृति नगर भिलाई को गिरफ्तार कर वापस उसे जेल दाखिल कराया गया। पुलिस ने बताया पी.मोहन राव जो केन्द्रीय जेल रायपुर में निरूद्ध था। 20 दिसंबर को 2021 को आरोपी स्वास्थ्य खराब हो जाने की बात कहते हुए उपचार कराने दबाव बनाया। जेलकर्मी जब आरोपी को मेकाहारा में भर्ती कराने पहुंचे तभी मौका देखकर आरोपी वहां से चकमा देकर भाग गए। कई दिनों की खोजबीन के बाद आखिर में आरोपी को मौदहापारा पुलिस ने मुखबीर की सूचना मिलते ही दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ में धारा 224 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।


अन्य पोस्ट