रायपुर
फाफाडीह सब्जी बाजार अब ओवरब्रिज के नीचे, 70 व्यापारियों को दी गई जगह
10-May-2022 8:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 मई। निगम प्रशासन ने फाफाडीह मुख्य मार्ग पर कारोबार करने वाले 70 व्यापारियों को ओवर ब्रिज के नीचे व्यावस्थापित किया है। जोन कमिश्नर विनोद पाण्डेय के नेतृत्व एवं सहायक अभियन्ता आशीष शुक्ला, उपअभियन्ता आशुतोष पाण्डेय ने छोटी रेल्वे क्रासिंग के समीप सडक़ पर बैठकर फल सब्जी, मटन मुर्गा विक्रय करने वाले लगभग 70 व्यापारियों का व्यवस्थापन फाफाडीह ओवरब्रिज के नीचे के खाली स्थान में करवाने की कार्यवाही की. लगभग 40 फल सब्जी व्यापारियों को एक ओर एवं लगभग 30 मटन मुर्गा व्यापारियों को दूसरी ओर फाफाडीह ओवरब्रिज के नीचे खाली स्थान पर पृथक - पृथक रूप में फाफाडीह मुख्य मार्ग में यातायात सुगम बनाने हेतु व्यवस्थापित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे