रायपुर
अज्ञात बदमाशों ने चलाया चाकू तेलीबांधा शताब्दी नगर में हमला
09-May-2022 6:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मई। शताब्दी नगर शक्तिधाम तालाब के पास तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू चलाकर जख्मी कर दिया। कमर में गंभीर चोट आने के बाद युवक को अस्पताल रिफर कराया गया। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बदमाश गली नंबर चार में रहने वाले धीरज सोरी को जख्मी कर फरार हुए। बताया गया कि युवक खाना खाकर टहलने निकला था। इसी दौरान तालाब के दूसरे छोर अंधेरे में बैठे तीन बदमाश उसके साथ जबरन उलझ गया। गाली गलौज करने लगे तभी प्रार्थी ने विरोध किया। गाली गलौज को लेकर विवाद बढ़ा गया कि तीन बदमाशों में से एक ने चाकू निकालकर कमर के पास हमला कर दिया। धीरज को गंभीर चोंटे आई। इसके पहले धीरज शोर मचा पाता आरोपी चाकू से हमला करने के बाद तुरंत फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से धीरज थाने तक पहुंचा। बयान लेने के बाद आरोपियों की खोजबीन चल रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे