रायपुर
रायपुर। भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी की पत्रकार वार्ता का जवाब देते हुए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि पुरदेश्वरी 5 बैठक 2 दिन के दौरे में सरकार के खिलाफ कुछ नही खोज पाई।छग में भाजपा के पास मुद्दे नहीं उस नियम को ले कर आंदोलन करने जा रही जिसका खुद पालन करवाती थी।
मरकाम ने कहा कि पुरंदेश्वरी ने मान लिया कि छग भाजपा मुद्दा विहीन नेता विहीन हो गयी है ।वह 2023 के चुनाव में भाजपा के 15 साल के काम को ले कर जाने की बात कर रही जी कामो को जनता ने 2018 में तीन चौथाई बहुमत के साथ नकार दिया था ।15 सालों तक भाजपा ने सिर्फ भ्रस्टाचार और कमीशन खोरी हो तो किया था जिससे जनता परेशान हो गयी थी।2 दिन के दौरे और 5 संभागीय बैठकों को करने का दावा करने वाली भाजपा प्रभारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक भी मुद्दा नहीं खोज पाई ।यह कांग्रेस सरकार की बड़ी सफलता है सवा तीन साल में विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। उसके पास सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए जनहित के कोई विषय बचे ही नही हैं ।उसके पास किसान मजदूर युवा जैसे मुद्दों पर आंदोलन करने को कुछ बचा नहीं है इसलिए वह काल्पनिक मुद्दे पर आंदोलन करने जा रही है ।16 मई को भाजपा उस नियम को ले कर प्रदर्शन करने जा रही है सरकार में रहने के दौरान जिस नियम को उसने खुद बनाया था और 15 साल तक उसी नियम के आधार पर धरना प्रदर्शन आंदोलन और सार्वजनिक आयोजनों के लिए खुद अनुमति देती थी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी से सवाल किया कि जो नियम भाजपा सरकार में लोकतांत्रिक थे कांग्रेस सरकार में वही अलोकतांत्रिक कैसे हो गए?जो नियम भाजपा शासित राज्योयूपी ,गुजरात ,हरियाणा केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली में लागू है जो छत्तीसगढ़ में रमन सरकार के समय से लागू है भाजपा द्वारा उसको ले कर आंदोलन यह बताता है कि भाजपा बेशर्म और अवसरवादी दल है वह नियमो की व्याख्या अपनी सुविधा के आधार पर करता है।