रायपुर
मिशन 23 के लिए रमन कह रहे मेरा चेहरा छोटा, पुरंदेश्वरी कह रहीं कोई चेहरा नहीं-सीएम बघेल
08-May-2022 6:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मई। भाजपा ने मिशन 2023 के लिए प्रधानमंत्री मोदी चेहरे को चुना है। प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के इस ऐलान के बाद सीएम भूपेश बघेल ने भी इस पर चुटकी ली है। रमन सिंह पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि रमन सिंह 15 साल सरकार में रहे उसके बाद उनकी स्मृति इतनी क्षीण हो गई है। सीएम ने कहा कि जब पुरंदेश्वरी ने बताया था कि यहाँ कोई चेहरा नहीं है तो रमन सिंह ने कहा था कि मेरा भी छोटा चेहरा है। अब रमन सिंह कह रहे हैं कि मोदी जी बड़ा चेहरा हैं। इसका मतलब यह कि उनका छोटा चेहरा है वहीँ इनकी प्रभारी कह रही है कि कोई चेहरा नहीं है तो दोनों नेताओं के बयान बिलकुल विरोधाभास है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे