रायपुर
पार्षदों ने ग्रीन चंडीगढ़ को देखा जहां पेड़ काटना अपराध है
08-May-2022 6:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे सहित सभी पार्षदों ने हरितिमायुक्त चंडीगढ़ नगर निगम के पेपरलेस ऑनलाइन कार्यप्रणाली को देखा। इसके अलावा पार्षदों ने रोज गार्डन,इंटीग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेंटर, एसटीपी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि चंडीगढ़ में पेड काटना अपराध की श्रेणी में आता है।
रायपुर शहर को राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में देश का नम्बर 1 स्वच्छ नगर बनाने के संकल्प के साथ एक सप्ताह की इंदौर एवं चंडीगढ़ शहर की शेक्षणिक अध्ययन यात्रा पर हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे