रायपुर

भाजपा ओबीसी मोर्चा की मीडिया कार्यशाला कल दिल्ली में
08-May-2022 6:44 PM
 भाजपा ओबीसी मोर्चा की मीडिया कार्यशाला कल दिल्ली में

रायपुर, 8 मई। भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रथम कार्यशाला दिल्ली के केंद्रीय कार्यालय में 9 मई को आयोजित की गई है।  प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के मार्ग दर्शन में प्रदेश मीडिया प्रभारी छगन साहू, सह प्रभारी श्रवण यदु  प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र निर्मलकर शामिल होने दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला में देशभर के सभी मीडिया प्रभारी सह मीडिया प्रभारी सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह  सोशल मीडिया प्रभारी शामिल होंगे। मीडिया की बैठक राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमित मालवी का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा।


अन्य पोस्ट