रायपुर
पत्नी पर हमला, पति पर केस
08-May-2022 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 अप्रैल। घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर कुकरी से हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से फरार हुए आरोपी पति की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। आजाद चौक पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार की सुबह की है। शिव नगर झंडा चौक के पास रहने वाले अशोक शर्मा ने अपनी पत्नी शशि पर जानलेवा हमला किया। बताया गया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
एक बार फिर से बात बढ़ जाने पर अशेक धारदार कुकरी से हमला कर दिया। हमले में हमले में शशि कला के सिर ,गला एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोंटे आई। महिला को आंबेडकर अस्पताल रिफर किया गया। इमरजेंसी वार्ड में अभी हालात नाजुक है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे