रायपुर

विवाह परिचय वेदिका रविवार को पाटीदार भवन में
07-May-2022 9:21 PM
विवाह परिचय वेदिका रविवार को पाटीदार भवन में

रायपुर, 7 मई। आंध्र ब्राह्मण समाजम, छत्तीसगढ़ के सौजन्य से समाज के युवक युवतियों के लिए रविवार को विवाह परिचय वेदिका  का आयोजन किया जा रहा है।  ये आयोजन, पाटीदार भवन, फाफाडीह मे सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है, जिसमे संपूर्ण छत्तीसगढ़, आँध्रप्रदेश ,तेलंगाना, उड़ीसा, महाराष्ट्र के अनेक शहरों से लगभग 500 युवक युवतीऑनलाइन-ऑफलाइन माध्यम से भाग लेंगे।  आयोजन में संस्था के अध्यक्ष आर मुरली, उपाध्यक्ष श्रीनिवास मूर्ति, डी नागेश राव, कार्यकारी सचिव डी श्रीनिवास राव, कोषाध्यक्ष सी साईं गोपाल, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर  श्रीदेवी, शांता, लेडीज विंग अध्यक्ष  भवानी की अहम भूमिका रहेगी। 

 


अन्य पोस्ट