रायपुर
किसान की खुदकुशी, फरार आरोपियों पर 20 हजार का ईनाम
07-May-2022 8:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मई। तेलीबांधा में एक किसान की खुदकुशी कर लेने के मामले में प्रताडऩा का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अब फरार हुए 3 आरोपियों के खिलाफ इनाम की घोषणा की है। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने फरार हुए तीन आरोपी जगमीर सिंह, आकाशदीप गिल और गंगा राम साहू को पकडऩे के लिए 20 ?20000 के ईनामों की घोषणा की। गौरतलब है कि तेलीबांधा में जमीन कब्जा करने और अवैध निर्माण के चलते परेशान होकर किसान ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में सतनामी समाज के लोगों ने आक्रोश जता कर आगे आंदोलन करने की धमकी दी। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे ईनाम का सहारा लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे