रायपुर

सरकार ने पांच लाख कर्मचारियों के जले पर नमक छिडक़ा-संघ
07-May-2022 7:09 PM
सरकार ने पांच लाख कर्मचारियों के जले पर नमक छिडक़ा-संघ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 मई। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कल 4 मई को जारी आदेशानुसार अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्यों को 1 जुलाई 2021 से देय मंहगाई भत्ता को पुनरीक्षित करते हुए, उन्हें न केवल देय तिथी 1 जुलाई से ही प्रदान करते हुए, उसी तिथी से नगद भुगतान का आदेश जारी किया गया है। इससे स्पष्ट है कि 10 माह के एरियर्स का नगद भुगतान भी किया जावेगा। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कर्मचारियों को 1 जनवरी 20 से मिलने वाले मंहगाई भत्ता को 1 मई 22 से दिया जाकर 28 माह का एरियर्स जप्त किया जाकर देय तिथी में भी परिवर्तन किया गया है। इससे प्रदेश के लाख से अधिक कर्मचारियों पर ‘‘जले में नमक छिडक़ने‘‘ की कहावत चरितार्थ हो रही है।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा एवं प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा है कि एक ही प्रदेश में केन्द्र व राज्य सरकार में व्यापक भेंदभाव से कर्मचारियों में आक्रोष व्यापत है। प्रदेश के शासकीय कर्मचारी वर्तमान् में 17 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता प्राप्त कर रहे थे, उन्हें 1 जनवरी 20 से 4 प्रतिशत् व 01 जुलाई 20 से 3 प्रतिशत् न देकर मात्र 5 प्रतिशत् 01 जुलाई एवं 1 जनवरी के स्थान पर 1 मई 22 देने का आदेश मंत्रालय से जारी किए जाने से वित्त विभाग व सरकार के प्रति कर्मचारी आक्रोषित है। क्योंकि केन्द्रीय कर्मचारी, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के कर्मचारी 34 प्रतिशत् छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र उड़ीसा राज्य के कर्मचारी 31 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता प्राप्त कर रहे है। अब अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के ही राजकोष से 28 प्रतिशत् से बढ़ाकर 31 प्रतिशत् किया गया है, तथा देय तिथी से 1 जुलाई 21 से नगद भुगतान की व्यवस्था भी की गई है। एक देश, एक राज्य की बात करने वाले प्रदेश में अधिकारी कर्मचारियों के खाई को और बढ़ा रहं है। प्रदेश में  गैस सलेण्डर, पेट्रोल, डीजल, के बेतहाशा मूल्य वृद्वि को रोकने में असफल सरकार मंहगाई भत्ता रोकने में ज्यादा रूचि ले रही है, ऐसा प्रतीत होता है। प्रदेश में पेंशनरों का छठवें वेतनमान् लागू होने पर 32 माह का एरियर्स, सातवां वेतनमान में 27 माह का एरियर्स को सरकार ने उनके बुढ़ापा का सहारा को छीना था।


अन्य पोस्ट