रायपुर
कैशियर ले उड़ा रकम, केस दर्ज
06-May-2022 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 मई। बैंक में जमा करने के लिए दिए गए 16 लाख रुपये लेकर एक शख्स फरार हो गया। आरोपी बतौर कैशियर की भूमिका में भरोसा जीतकर मालिक से रकम प्राप्त किए थे। बैंक में जमा किए बगैर राशि हड़प ली। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी मिथलेस लखौटिया निवासी मंदिर हसौद के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि प्रदीप जैन ने मिथलेस को नौकरी पर रखा था। अपने कंपनी की कमाई हुई पंूजी बैंक में जमा करने दी थी लेकिन आरोपी बैंक न जाकर रकम गायब कर दिया। गबन का खुलासा होने के बाद ही प्रार्थी ने थाना आकर एफआईआर दर्ज कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे