रायपुर
आप कार्यकर्ताओं ने अगले चुनाव में जीत का संकल्प लिया
06-May-2022 7:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मई। धरसींवा विधान सभा के खरोरा में गुरु छाया भवन में आप पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पार्टी धरसीवां ब्लांक अध्यक्ष संतोष दुबे ने अध्यक्षता की ।पार्टी के प्रदेश सचिव व धरसींवा विधानसभा के प्रभारी उत्तम जायसवाल राज्य पर्यवेक्षक परमानंद जांगड़े जिला अध्यक्ष नायक जिला सचिव एकांत अग्रवाल भी शामिल हुए। सभी ने पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने और अगले चुनाव में जीत के लिए कमर कसकर मेहनत करने की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्टी धरसीवा विधानसभा के सचिव धनंजय सोनी संगठन मंत्री भोला राम ध्रुव राम किशोर सेन,लेनदास टंडन अजय वर्मा सरपंच राजेश ढ़ीढ़ी तेजेंद्र चन्द्राकर का योगदान रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे