रायपुर
बंद पॉलिसी से रकम दिलाने के नाम पर ठगी
06-May-2022 7:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मई। डीडी नगर थाना में एक महिला से ऑन लाइन फ्राड का केस पहुंचा है। अज्ञात शख्स ने अज्ञात नंबरों से फोन लगाकर महिला के खाते से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। बताया गया कि ठग ने पिछले साल फरवरी महीने से लेकर इस साल अप्रैल महीने तक बंद हो चुके बैंक की पॉलिसी से प्राफीट देने का झांसा देकर महिला को ठगी का शिकार बना लिया। महिला से बैंक की पॉलिसी का सारा डिटेल लेकर पहले पासवर्ड हासिल किए। इसके बाद ओटीपी जरेट करवाते हुए रकम पार कर दिया। बहरहाल मामले में पुलिस ने शिकायत उपरांत धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी योगिता खापरडे के मुताबिक अभी बैंक खातों के डिटेल मांगे गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे