रायपुर

उडऩखटोले की सरकार, धरातल पर कुछ काम नहीं हो रहा है-कोमल हुपेंडी
06-May-2022 5:20 PM
उडऩखटोले की सरकार, धरातल  पर कुछ काम नहीं हो रहा है-कोमल हुपेंडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मई।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश  अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा है कि  साढ़े  तीन साल में राज्य की कांग्रेस सरकार ने जनता के हितों के लिए कुछ काम नहीं किया सिर्फ कर्ज लेकर राज्य को बर्बाद  कर रहे हैं। अब जब जनता की नाराजगी भूपेश  बघेल  को नजर आ रही  है तब  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरकार के चार मंत्री जनता के पैसे का दुरूपयोग करते हुए हेलीकाप्टर से दौरा कर रहे हैं।

इन मंत्रियों को प्रदेश के दौरे के लिए हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया गया है।

कोमल ने कहा है कि मुख्यमंत्री कही राशन कार्ड बनवा कर दे रहे है तो कही परियोजना अधिकारी को निलंबित कर रहे को महज दिखावा है,क्योंकि संबंधित विभाग इन सब की निगरानी नही करते है क्या? या भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार भ्रष्टाचार को फलने फूलने देते है और दिखावे के लिए कुछ बर्खास्तगी कर दी जाती है। कोमल हिपेंडी ने कहा कि सरकार की नरवा गरवा  घूरवा योजना फेल हो चुकी है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। सरकार कि सभी योजनायें  फेल हो चुकी  है। प्रदेश के 1 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारी मांगों को लेकर आन्दोलन पर हैं। किसान ने भी आंदोलन किया है। विद्युत संविदा कर्मचारियों कि जायज मांगों को मानना तो दूर सरकार उन पर लाठीयां चलवा रही  है।


अन्य पोस्ट