रायपुर
लोहा लेकर चालक हो गया फुर्र शिकायत पर अमानत में खयानत का केस
05-May-2022 6:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 मई। शहर में लाखों रुपये लोहा चुराकर गायब होने का मामला सामने आया है। एक ट्रक चालक ने लोहा लोड करने के बाद गंतव्य स्थल तक माल न ले जाकर उसका गबन कर लिया। शिकायत होने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
गुरूवार को पुलिस ने आजाद चौक थाना में निखिल अग्रवाल की शिकायत पर ट्रक क्रमांक एमएच 40 एके 9119 के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया। प्रार्थी ने अपने स्वास्तिक स्टील की तरफ से इस वाहन में तकरीबन 19 लाख रुपये के लोहे के एंगल और पाइप लोड करवाए थे। पिपरिया के लिए 30 अप्रैल को वाहन रवाना किया, लेकिन चालक गंतव्य स्थल तक नहीं पहुंचा। उल्टे उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया। इस तरह से लाखों रुपये का लोहा गबन करने का शक हुआ, जिसके बाद निखिल ने थाना आकर मामले में शिकायत दर्ज कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे