रायपुर

धरसींवा में रास्ता रोककर दोपहिया सवारों की पिटाई, सरेराह गुंडागर्दी करने वालों पर केस दर्ज
04-May-2022 5:56 PM
धरसींवा में रास्ता रोककर दोपहिया सवारों की पिटाई, सरेराह गुंडागर्दी करने वालों पर केस दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 मई। धरसींवा मार्ग में सरेराह दो युवकों का रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस ने दुष्यंत सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी संजय निषाद और उसके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने बताया, प्रार्थी अपने दोस्त के साथ दोपहिया में काम से निकला था। एक मई की शाम करीब छह बजे निमोरा ब्रिज के पास आरोपी संजय और उसके साथियों ने रास्ता रोक दिया। इसके बाद जबरन गाली गलौज करते हुए मारपीट की। सभी आरोपी पूर्व परिचित हैं। विवाद के पीछे की वजह पुरानी रंजीश भी बताई जा रही है। बहरहाल सभी के खिलाफ मारपीट के मामले में अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी खोजबीन तेज की है।


अन्य पोस्ट