रायपुर
मरीन ड्राइव के पास चाकू लेकर धमकी दी, पकड़ाया
02-May-2022 8:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 मई। तेलीबांधा पुलिस ने मरीन ड्राइव के पास से एक बदमाश को दबोचा है। आरोपी चाकू की नोंक पर आम लोगों से धमकी चमकी कर रहा था। राहगीरों की सूचना देने के बाद गश्त टीम ने आरोपी को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने बताया आरोपी का नाम दीपक यादव है।
रविवार की शाम मरीन ड्राइव के पास में आरोपी चाकू लेकर आम लोगों से धमकी चमकी करने में लगा हुआ था। कई लोगों से गाली गलौज भी की। इस दौरान किसी राहगीर ने थाने में सूचना दर्ज कराई। मौके पर जाकर आरोपी को दबोचा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से धारदार चाकू भी बरामद हुए। आरोपी दीपक के खिलाफ में तुरंत आम्र्स एक्ट के तहत में मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है आरोपी के खिलाफ में पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। उसका अपराधिक रिकार्ड मंगवाया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे