रायपुर
शादी का प्रलोभन देकर रेप
01-May-2022 5:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 मई। रिहायशी कॉलोनी में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने हेमंत साहू नामक युवक के खिलाफ में केस दर्ज किया। बताया गया कि पॉश कॉलोनी में रहने वाली एक युवती से संपर्क होने के बाद आरोपी हेमंत ने उसके साथ करीबी संबंध बनाए। युवती को आगे शादी कर लेने का झांसा देकर शरीरीक संबंध बनाने का दबाव बनाया। दोनों के बीच संबंध बन जाने के बाद आरोपी ने बाद में खुद को दूर करने का फैसला कर लिया। युवती के संपर्क करने के बाद भी आरोपी ने बात करना बंद कर दिया। जब युवती ने शादी करने की बात कही, तभी आरोपी ने पूरी तरह से इंकार कर दिया। इस मामले में शिकायत होने पर पुलिस ने आरोपी हेमंत के खिलाफ में एफआईआर दर्ज की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे