रायपुर

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 1 मई को कैबिनेट की बैठक
30-Apr-2022 8:08 PM
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 1 मई को कैबिनेट की बैठक

मितान योजना का करेंगे शुभारंभ
प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर, 30 अप्रैल।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 1 मई को पूर्वान्ह 11 बजे उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। श्री बघेल बैठक के बाद निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ करेंगे। श्री बघेल दोपहर 2.10 बजे राजधानी रायपुर के बीटीआई मैदान शंकरनगर में आयोजित प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल होंगे।
 


अन्य पोस्ट