रायपुर
चाबी फेंकने के विवाद में मारा चाकू
30-Apr-2022 5:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 अप्रैल। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक शख्स ने मामूली बात पर अपने ही परिचित को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। शिकायत होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी का नाम पलय कुमार है। प्रलय को उसके ही परिचित उदियन दास ने कोटा कबीर चौक के पास शुक्रवार की रात जख्मी कर दिया। पुलिस ने बताया प्रार्थी चौक के पास खड़ा था तभी आरोपी ने उसकी गाड़ी का चाबी कहीं और फेंक दिया। इसी बात को लेकर प्रलय ने विरोध किया इतने में ही आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से प्रलय के पेट में हमला कर दिया। गंभीर चोट पहुंचाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रलय के देर रात सूचना देने के बाद पुलिस ने उदियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे