रायपुर

घर बैठे मिलेगी सरकारी सेवाएं, आएंगे मितान
30-Apr-2022 5:53 PM
 घर बैठे मिलेगी सरकारी सेवाएं, आएंगे मितान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अप्रैल। एक मई से राज्य सरकार मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू करने जा रही है। प्रदेशवासियों को यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक नई भेंट है। इसके तहत सभी सरकारी सेवाएं लोगों को अब घर बैठे मिलेंगी। इसके लिए नियुक्त होने वाले मितान घर-घर जाएंगे। यह सारी प्रक्रिया डिजिटल होगी।

यह योजना प्रदेश के सभी नगर निगम क्षेत्र में लागू की जाएगी। इसके तहत लोगों को घर बैठे मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, नकल की छाया कापी, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, दुकानों का रजिस्ट्रेशन, जन्म और मृत्यु की डेट में संशोधन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यह योजना सीधे तौर पर कलेक्टर की निगरानी में संचालित होगी। यह भी कहा गया है कि लोगों को रोजाना सुविधा मिले इसकी माकूल तैयारी की जाए।


अन्य पोस्ट