रायपुर

सिंहदेव के साथ समीक्षा बैठक में सीएम बघेल ने हाट बाजार क्लीनिक योजना को सराहा
28-Apr-2022 5:18 PM
सिंहदेव के साथ समीक्षा बैठक में सीएम बघेल ने हाट बाजार क्लीनिक योजना को सराहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुुर, 28 अप्रैल।
मुख्यमंत्री ने हाट बाजार  क्लिनिक योजना के क्रियान्वयन की सराहना की। इससे प्रदेशभर में  में अब तक 18 लाख से अधिक मरीजों को  इलाज की सुविधा मिली है।  आम जनता को मिल रहा लाभ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक शुरू। विभागीय मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, डॉ. एस. भारतीदासन, उप सचिव सौम्या चौरसिया,  स्वास्थ्य सचिव  शहला निगार, आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री नीरज बंसोड़, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. विष्णु दत्त, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला और सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक श्री अभिजीत सिंह भी बैठक में मौजूद हैं।


अन्य पोस्ट