रायपुर
बलरामपुर के सीएमओ पर गिरेगी गाज, मंत्री डहरिया हुए नाराज
27-Apr-2022 6:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27अप्रैल। मुख्यमंत्री बघेल के 2 मई से शुरू हो रहे प्रदेश दौरे से पहले नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया का नगरीय निकायों का दौरा बुधवार से शुरू हो गया है।
पहले ही दिन उन्होंने एक सीएमओ पर कार्रवाई के निर्देश दे दिए। सुबह मंत्री डहरिया बलरामपुर और अंबिकापुर पहुंचे। बलरामपुर में मंत्री डहरिया ने सीएम स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण किया। इसके बाद मंत्री डॉ. शिव डहरिया बस स्टैंड निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानों की नीलामी न होने पर नाराजगी जताई। वहीं कहा कि समय सीमा में कार्य न होने पर सीएमओ पर होगी कार्रवाई।
अंबिकापुर में उन्होंने शहर की सफाई और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने गांधी नगर में बन रहे रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान डहरिया ने बीटी रोड की मोटाई की जांच की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे