रायपुर
बंद गोदाम से ऑयल लेकर आरोपी फरार
27-Apr-2022 6:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27अप्रैल। खमतराई इलाके के एक आईल गोदाम में चोरी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दीवार फांद कर अंदर में रखें 6 ड्रम ऑयल लगभग कीमती 60हजार रुपए चुरा लिया। गोदाम खोलने के वक्त चोरी का पता चला इसके बाद प्रार्थी प्रवीण अग्रवाल ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया आरोपियों की संख्या 1 से अधिक है।
मौका पाकर रात के अंधेरे में दीवार फांद कर आरोपियों ने गोदाम में प्रवेश किया इसके बाद वहां रखे हुए ऑयल के ड्रम को बारी-बारी से गायब कर दिया। बंद गोदामों में चोरी के और भी पुराने मामले दर्ज हैं संभवत: वारदात किसी एक गिरोह के द्वारा किया जा रहा है। लोकल बदमाशों के बीच चोरों की खोजबीन तेज की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे